{"_id":"64516aeacfffcf4ebf05ab85","slug":"case-filed-against-two-including-patwari-in-20-years-old-case-of-corruption-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-134498-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भ्रष्टाचार के 20 साल पुराने मामले में पटवारी समेत दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भ्रष्टाचार के 20 साल पुराने मामले में पटवारी समेत दो के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। विजिलेंस के बरेली सेक्टर थाने में पटवारी समेत दो लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह मामला रामपुर से संबंधित है।
विजिलेंस के इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार राय ने पटवारी सैयद लियाकत अली और रामपुर के सतूनेसंग निवासी शाहिद अली खां के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि शासन से एक पत्र की गोपनीय जांच के आदेश मिले थे। जिसमें शाहिद अली निवासी सतूनेसंग, कलक्ट्रेट अभिलेखागार में नियुक्त रशीद अहमद रजिस्टार कानूनगो वर्तमान में लेखपाल तहसील शादाबाद और रामौतार सक्सेना सेवानिवृत्त के खिलाफ खुली जांच किए जाने के आदेश पारित हुए थे। खुली जांच कर रिपोर्ट कर शासन को प्रेषित की गई।। जांच में पाया गया कि मो. अली खां निवासी गूजर टोला रामपुर द्वारा अपने शिकायती पत्र 23 नवंबर 2004 में आरोप लगाया गया था कि उसके नाम ग्राम तासका स्थित भूमि गाटा संख्या-90 130, 132 बी, 128, 129 के भाग-2 पर भूमाफिया शाहिद अली ने राजस्व कर्मचारियों द्वारा भिन्न हैंडराइटिंग और स्याही का प्रयोग अपना नाम दर्ज करा लिया था।
जांच में सामने आया है कि पटवारी फंड सैय्यद लियाकत अली निवासी सतूनेसंग, तहसील सदर, जिला रामपुर से सांठ-गांठ कर स्वयं या किसी अन्य व्यक्ति के हस्तलेख में में खतौनियों में बेईमानी से शाहिद अली का नाम फर्जी तरीके से दर्ज किया गया है। सैय्यद लियाकत अली और शाहिद अली ने फर्जीवाड़ा किया गया है। विजिलेंस के निरीक्षक की तहरीर पर बरेली में केस दर्ज किया गया है।