फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against four people for embezzling Rs 9 lakh

Moradabad News: नौ लाख की रकम हड़पने में चार लोगों पर केस दर्ज

Fri, 04 Jul 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 04 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four people for embezzling Rs 9 lakh
मैनाठेर (मुरादाबाद)। ट्रक का साैदा करने के नाम पर नाै लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने हरियाणा प्रांत के नूंह जिले के रहने वाले चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर निवासी नईम ने एसएसपी को दिए शिकायत पत्र देकर बताया कि 9 दिसंबर 2024 को उसने अताउल्लाह नाम के व्यक्ति के माध्यम से एक ट्रक का सौदा किया था जिस ट्रक का नईम के द्वारा सौदा किया गया था। वह ट्रक हरियाणा के खड़ा हुआ। आरोप है कि अताउल्लाह के जरिए नईम ने अली जान, अहमद और ओबामा हरियाणा प्रदेश के नूंह के लोगों के साथ 14 लाख 30 हजार की रकम में तय हुआ था। जिसमें रकम को तीन बार में देना तय हुआ था। इसके बाद नईम ने अत्ताउल्लाह के कहने पर अहमद के खाते में नाै लाख की रकम लगाई थी। नाै लाख देने के बाद ट्रक को नईम को देना तय था लेकिन उक्त लोगों ने जालसाजी और धोखाधड़ी करते हुए नईम के मोटी रकम हड़प ली और रूपये मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने हरियाणा प्रदेश के नूंह जिला निवासी अताउल्लाह, अली जान, अहमद और ओबामा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। मैनाठेर कोतवाल किरन पाल सिंह का कहना है कि विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed