फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against five including three nominated in deadly attack on SP leader

सपा नेता पर जानलेवा हमले में तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five including three nominated in deadly attack on SP leader
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के लाइन पार में शुक्रवार रात हुए सपा नेता दीपक चौधरी पर जानलेवा हमले में पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार में पुतलीघर रोड निवासी दीपक चौधरी शुक्रवार रात करीब दस बजे लाजपत नगर से अपने घर लौट रहे थे। स्कूटी अंकुर नाम का युवक चला रहा था। चिड़िया टोला से दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया था। चिड़िया टोला से लेकर प्रकाश नगर चौराहे तक हमलावरों ने पांच फायर किए थे। यह देख अंकुर ने लहराते हुए स्कूटी दौड़ा दी थी। बदमाशों ने काफी दूर तक उनका पीछा भी किया। गोली लगने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए थे दिल्ली रोड स्थित साईं अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि दीपक चौधरी की तहरीर पर मझोला थाने में चाऊ की बस्ती निवासी दिनेश ठाकुर, कोतवाली क्षेत्र में रेलवे क्वार्टर निवासी राहुल और कटघर थानाक्षेत्र के दस सराय निवासी सतपाल और दो अज्ञात के खिलाफ जान लेवा हमलने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दीपक ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले भी उस पर हमला किया गया था। तब दिनेश ठाकुर, राहुल और सतपाल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पुरानी रंजिश के साथ ही नए विवादों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed