फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   case against sonakshi sinha will be investigated in Moradabad

सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ केस की जांच मुरादाबाद में ही होगी, पुलिस ने जांच करने से किया था इंकार

Sat, 20 Apr 2019 12:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Apr 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
case against sonakshi sinha will be investigated in Moradabad
sonakshi sinha - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ केस की जांच मुंबई ट्रांसफर नहीं की जाएगी। अफसरों ने जांच ट्रांसफर का फैसला बदल दिया है। कटघर निवासी व इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा ने फरवरी माह में कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारी समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित होना था। जिसमें सोनाक्षी को आना था। 

विज्ञापन


प्रमोद ने आरोप लगाया था कि उसने 37 लाख रुपये सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी पदाधिकारियों के एकाउंट में भेजे थे। पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण लेते हुए केस की जानकारी मांगी। कटघर पुलिस की ओर से अदालत में छह बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट सौंपी। जिसमें पुलिस ने बताया कि प्रमोद और सोनाक्षी के बीच अनुबंध मुंबई में हुआ था। दोनों के बीच समस्त वार्ता मुंबई में हुई। जबकि कार्यक्रम भी दिल्ली में ही होना था। 
विज्ञापन


धनराशि इंटरनेट बैंकिंग के जरिये मुंबई में ही प्राप्त की गई है। केवल केस का वादी यहां रहता है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत अफसरों की और कटघर पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया। अब अफसरों ने जांच ट्रांसफर का अपना फैसला बदल दिया। डीआईजी जे रविंदर गौड़ ने बताया कि इस केस की जांच मुरादाबाद में ही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed