फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Work got done by holding laborers hostage, case against brick kiln operator and contractor

Moradabad: मजदूरों को बंधक बनाकर करवाया काम, मजदूरी भी नहीं दी, ईंट भट्ठा संचालक और ठेकेदार पर मुकदमा

Fri, 22 Dec 2023 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 22 Dec 2023 02:22 AM IST
सार

प्रशासनिक टीम ने ईंट-भट्ठे पर जाकर जांच की तो संभल जिले के श्रमिक एक कमरे में बंद मिले। सभी को तत्काल बाहर निकाला गया। जांच में पता चला कि ठेकेदार निर्धारित मजदूरी भी नहीं दे रहे थे। श्रमिकों को उनके घर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Work got done by holding laborers hostage, case against brick kiln operator and contractor
ईंट भट्टा - फोटो : BAGHPAT

विस्तार

कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव हाथीपुर चित्तू के पास संचालित एक ईंट-भटठे पर मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराने के मामले में पुलिस ने भट्ठा संचालक और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने निरीक्षण के लिए नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव, श्रम प्रर्वतन अधिकारी एके पांडेय और हलका दरोगा दिनेश चंद्र शर्मा की टीम को ईंट-भट्ठे पर भेजा था।

विज्ञापन


टीम ने 15 दिसंबर की रात 11 बजे ईंट-भट्ठे पर जाकर जांच की तो संभल जनपद के असमौली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी चार मजदूर संजीव कुमार, गौरव, नौशाद अली और नरेश गांव हाथीपुर चित्तू स्थित अजहरी ब्रिक वर्क्स के एक कमरे में बंद मिले। जिनको बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


जांच टीम ने श्रमिकों के बयान लिए। इसमें श्रमिकों ने बताया कि ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए आए थे, लेकिन ठेकेदारों ने निर्धारित मजदूरी नहीं दे रहे थे, तो उन्होंने काम करने से मना कर दिया। इसके बाद ठेकेदार सभी श्रमिकों को रात नौ बजे ईंट-भट्ठे के एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक टीम ने चारों को पहुंचकर मुक्त कराया था। इसके बाद श्रमिकों की इच्छा के अनुसार प्रशासनिक टीम ने उनके घरों को भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी एके पांडेय की तहरीर पर अजहरी ब्रिक वर्क्स के सेवायोजक कादिर हुसैन के अलावा संभल जिले के असमौली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी ठेकेदार नासिर व रामपुर जिले के सैफनी क्षेत्र के गांव दनियापुर निवासी अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed