{"_id":"62fa63427fe1c860a93ea7d9","slug":"case-against-13-including-councilor-for-misdeed-of-mother-daughter-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म में पार्षद, उसके पिता समेत 13 के खिलाफ केस, वीडियो बनाकर जमीन नाम कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म में पार्षद, उसके पिता समेत 13 के खिलाफ केस, वीडियो बनाकर जमीन नाम कराई
Mon, 15 Aug 2022 08:46 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 15 Aug 2022 08:46 PM IST
सार
दिल्ली निवासी महिला का निकाह मझोला निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाद होने के बाद पति ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया था। आरोप है कि पार्षद सद्दाम हुसैन के पिता सफीन ने एक दिन चोरी-छिपे उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला उसकी बेटी से पार्षद और उसके पिता समेत 13 ने किया सामूहिक दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मझोला थाने में एक महिला ने पार्षद समेत 13 के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म में केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पार्षद ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर दुकान और जमीन की रजिस्ट्री करा ली। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया है। अश्लील वीडियो दिखाकर पार्षद और उसके साथियों ने नाबालिग बेटी के साथ भी सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला दिल्ली की निवासी है। महिला का निकाह मझोला निवासी युवक के साथ हुआ था। दोनों में विवाद होने के बाद पति ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया था। महिला ने बताया कि उसका और उसकी नाबालिग बेटी की मदद का भरोसा देकर पार्षद सद्दाम हुसैन के पिता सफीन ने एक दिन चोरी-छिपे उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उसने बताया कि कुछ दिनों बाद पार्षद और उसके पिता ने मिलकर महिला के नाम पर दर्ज जमीन और दुकानों की रजिस्ट्री जबरन अपने नाम पर करा ली। इसके बाद पिता-पुत्र के साथ ही दोस्त रेहान पाशा, पार्षद के भाई मोनिश ने मां-बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मझोला पुलिस ने पार्षद सद्दाम हुसैन, पिता सफीन, भाई मोनिश, दोस्त रेहान पाशा और आठ अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।