फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   carryed refund on car

कई निर्यातकों ने कारों पर भी ले लिया जीएसटी रिफंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
carryed refund on car
मुरादाबाद। निर्यातकों की आईजीएसटी रिफंड की गड़बड़ियां उजागर होने लगी हैं। डायरेक्टर जनरल ऑफ एनालेटिक एंड रिस्क मैनेजमेंट की ओर से जारी की गई रिस्की निर्यातकों की सूची पर कस्टम अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है। कस्टम की टीमों ने निर्यात फैक्ट्रियों पर जाकर छानबीन की है, जिसमें कई खामियां उजागर हो रही हैं। सूत्रों का कहना है कि निर्यातकों ने कार की खरीद और फैक्ट्री या घर में हुए निर्माण तक पर आईजीएसटी रिफंड ले लिया है।
विज्ञापन

निर्यातकों को उसी सामान की खरीद पर जीएसटी रिफंड का प्रावधान है जिसका इस्तेमाल निर्यात किए गए प्रयोग को बनाने में किया गया हो। लेकिन कुछ निर्यातकों ने अपनी महंगी कारों पर चुकाया जीएसटी भी क्लेम करके रिफंड ले लिया। इसी तरह फैक्ट्रियों में हुए निर्माण कार्य पर भी जीएसटी रिफंड लिए गए हैं। इसके अलावा दूसरे भी कई तरीके जांच में उजागर हुए हैं जिनके जरिए निर्यातकाें ने सरकार की आंखों में धूल झोंककर जीएसटी रिफंड हासिल कर लिया है। अधिक रिफंड हासिल करने के लिए निर्यात किए गए उत्पाद की धातु दस्तावेजों में बदलने से लेकर दूसरे फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने के मामले भी पकड़े जा रहे हैं। आईजीएसटी के अधिकारियों ने सूची में शामिल एक - एक निर्यात फर्म की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को भी अधिकारियों ने कई फैक्ट्रियों पर छानबीन की। कस्टम की इस कार्रवाई से सूची में शामिल निर्यातकों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed