{"_id":"6547fd9d1ab81ad10308926a","slug":"careless-blo-improve-yourself-in-seven-days-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-278655-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लापरवाह बीएलओ सात दिन में खुद को सुधारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लापरवाह बीएलओ सात दिन में खुद को सुधारें
विज्ञापन
मुरादाबाद।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने लापरवाह बीएलओ को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। कार्यों में सुधार नहीं लाने पर कार्यवाही की जाएगी।
डीएम ने विशेष मतदान पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को विधान सभा कांठ के सात मतदान केंद्रों और 25 बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय लदावली, कंपोजिट विद्यालय भीकनपुर, प्राथमिक विद्यालय दाढ़ी महमूदपुर, पब्लिक इंटर काॅलेज उमरीकलां, श्री कृष्ण इंटर काॅलेज, संविलियन विद्यालय काजीपुरा खालसा, डीएसएम इंटर काॅलेज में बने मतदान केंद्रो पर कार्य कर रहे बीएलओ के कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। सभी दिव्यांग मतदाताओं को फार्म-8 भरवाने के निर्देश दिए। जो बीएलओ कम संख्या में फार्म एकत्रित किए हैं। उनको एक सप्ताह कार्य में सुधार लाने का समय दिया गया है। यदि कोई मतदाता किसी दूसरे स्थान से हटकर वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाना चाहता है तो फार्म-8 का इस्तेमाल करना होगा। ब्यूरो