फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   car driver surrendered in court

चालक को नहीं पकड़ सकी पुलिस, आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
car driver surrendered in court
मुरादाबाद। शिक्षिका जयश्री की मौत का भले ही शासन तक पहुंच गया हो, लेकिन मझोला थाने की पुलिस का रवैया फिर भी नहीं बदला। हादसे के जिम्मेदार कार चालक का नाम सामने आने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोपी ने चुपके से कोर्ट में सरेंडर कर दिया और चौबीस घंटे में ही जमानत मिलने पर जेल से बाहर भी आ गया।
विज्ञापन

मझोला थाने के सामने 11 अगस्त को कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में अमरोहा के हसनपुर निवासी शिक्षिका जयश्री घायल हो गई थीं जबकि बाइक चला रहे स्कूल प्रधानाचार्य घायल हो गए थे। 17 अगस्त को दिल्ली ले जाते समय जयश्री की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस की विवेचना में सामने आया था कि कार अमरोहा के टिकिया गांव निवासी कमाल अहमद की है। वह उत्तराखंड के बद्रीनाथ में बिजली विभाग में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। हादसे के वक्त कार उनका चालक मोहम्मद असलम कार चला रहा था। इस मामले में पहले दिन से ही पुलिस ने लापरवाही बरती। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने बिना कार्रवाई के ही चालक और कार को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के इस खेल की शिकायत एडीजी बरेली जोन और शासन तक पहुंची। तब सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी और तत्कालीन अपराध निरीक्षक अभय राज सिंह का ट्रांसफर दूसरे जनपद कर दिया गया था। इसके बाद भी पुलिस की लापरवाही का सिलसिला अब तक जारी है। आरोपी कार चालक का नाम सामने आने के बावजूद भी उसे पकड़ने का प्रयास नहीं किया गया। पुलिस को चकमा देकर मैैनाठेर के लालपुर निवासी कार चालक मोहम्मद असलम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शुक्रवार कोर्ट से जमानत मिलने पर वह चौबीस घंटे में ही जेल से बाहर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed