फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car driver hit three women, one killed, two injured

कार की टककर से महिला की मौत, कई घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Car driver hit three women, one killed, two injured
गेहूं की कटाई कर घर आ रही तीन महिलाओं को कमालपुरी रोड पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कार छोड़कर भाग रहे चालक को किसानों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम कमालपुरी खालसा निवासी जेहरा खातून पत्नी हबीब अहमद, आशा देवी पत्नी सोमपाल सिंह और लक्ष्मी पत्नी नन्हे शुक्रवार दोपहर खेत में गेहूं की कटाई कर घर लौट रही थीं। छोटी नहर की पुलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने तीनों महिलाओं को टक्कर मार दी। इसके बाद कार रोड किनारे खंभे से टकराकर रुक गई। चालक गजेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी कासमपुर थाना जसपुर उत्तराखंड कार से उतरकर भागने लगा तो राहगीरों और किसानों ने उसको पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद आरोपी कार चालक गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जेहरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल आशा देवी को परिजन काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका जेहरा के पति हबीब अहमद की तहरीर पर पुलिस ने चालक गजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मां की मौत पर जेहरा की बेटी महजबी, बेटे जावेद, दानिश, सादाब का रोते बिलखते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed