फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car driver hit three women, one killed, two injured

अधिकारियों के रवैये के खिलाफ कमलबंद हड़ताल करेंगे अधिवक्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Car driver hit three women, one killed, two injured
स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के व्यवहार से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल करने का एलान किया है। शुक्रवार को उन्होंने तहसील में नारेबाजी कर मंगलवार से कलमबंद हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कांठ तहसील के अधिवक्ता स्थानीय अधिकारियों के व्यवहार और कार्यशैली के खिलाफ पिछले पंद्रह दिन से न्यायालयों के कार्य बहिष्कार पर हैं। तहसील की किसी भी न्यायालय में इस समय कार्य नहीं हो रहा है। इससे वादकारी परेशानी हैं। गुरुवार को तहसील प्रशासन द्वारा अधिवक्ता परिसर की ओर से तहसील का गेट भी बंद करा दिया था। इससे क्षुब्ध अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने दूसरे रास्ते से तहसील पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। तहसील बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका ने बताया कि मंगलवार से कलमबंद हड़ताल की जाएगी। इस क्रम में उपनिबंधक कार्यालय का कार्य भी बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारेबाजी और प्रदर्शन के दौरान बार अध्यक्ष प्रेम सिंह, महासचिव चरनसिंह देशवाल, चौधरी चरन सिंह ढाका, दीपक विश्नोई, दीप सिंह, डॉ. विनीत नैन, संजीव विश्नोई, सीपी सिंह, मोहम्मद वकील, अतुल कुमार, लक्ष्मण सिंह, शैलेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद नौशाद, अजहरूद्दीन, सजीव कुमार, सुशील कुमार, शीशराम सिंह, मोहम्मद अय्यूब, कोमल सिंह, चौधरी यशवीर सिंह आदि भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed