{"_id":"6a18ab9a4d2c26d84f017d8e","slug":"car-driver-clashes-with-policeman-during-checking-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-912726-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी से भिड़ा कार चालक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी से भिड़ा कार चालक, गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार धर्मकांटे के पास बुधवार की सुबह चेकिंग में कार रोकने पर चालक पुलिस कर्मी से भिड़ गया। उसने अपनी कार सड़क के बीच खड़ी कर दी थी। जिससे जाम लग गया। पुलिस कर्मी ने हटाने को कहा तो उससे अभद्रता भी की। पुलिस कर्मी ने मझोला थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल अनुज धामा ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे वह दिल्ली रोड पर धर्मकांटे के पास यातायात ड्यूटी में लगा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से एक कार आई। अनुज धामा का दावा है कि चालक मोबाइल पर बात कर रहा था और सीट बेल्ट भी नहीं बांधी थी। हेड कांस्टेबल ने उसे रोका तो वह भड़क गया।
आरोप है कि चालक ने कार सड़क पर खड़ी कर दी, जिससे जाम लग गया। पुलिस कर्मियों की वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कार चालक भगतपुर के कांकरखेड़ा निवासी नासिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।