{"_id":"63d248660efc450005197a2d","slug":"canter-collided-with-tractor-trolley-on-moradabad-highway-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: मुरादाबाद हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली में कैंटर ने मारी टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: मुरादाबाद हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली में कैंटर ने मारी टक्कर, तीन की मौत
Thu, 26 Jan 2023 03:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Jan 2023 03:01 PM IST
सार
यूपी के मुरादाबाद जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कैंटर ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर चालक दीपक (35), हेल्पर जयवीर (30) और ट्रॉली में ईंटों पर बैठे मजदूर भूरा (45) की मौत हो गई, जबकि कैंटर में सवार बाबर और ट्रैक्टर चालक शादाब घायल हो गए।
संभल जनपद के असमोली थाना इलाके के रतूपुरा निवासी शादाब बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंटें लादकर मुरादाबाद जा रहा था। सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर ट्रॉली पाकबड़ा थाना इलाके में डींगरपुर चौराहे के पास फ्लाईओवर से गुजर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे कैंटर ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से ट्रॉली में ईंटों के ऊपर बैठा मजदूर भूरा उछलकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। जबकि कैंटर चालक दीपक और हेल्पर जयवीर की मौत हो गई। दोनों अलीगढ़ जनपद के जवां थानाक्षेत्र के रायपुर डहरी निवासी थे।
विज्ञापन
इनके साथ कैंटर में सवार बरेली के बारादरी थानाक्षेत्र के 108 पुराना शहर निवासी बाबर और ट्रैक्टर चालक शादाब घायल हो गया। शादाब संभल के रतूपुरा निवासी है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। दोनों घायलों को अस्प्ताल में भर्ती करा दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।