{"_id":"5e9bc1d68ebc3e6fbd56a429","slug":"camical-throw-on-young-man-mouth-death-during-treatment-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: कोरोना योद्धा के मुंह पर डाला था कीटनाशक, आरोपियों पर होगा हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: कोरोना योद्धा के मुंह पर डाला था कीटनाशक, आरोपियों पर होगा हत्या का मामला दर्ज
Sun, 19 Apr 2020 02:05 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 19 Apr 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गांव में सैनिटाइज करने गए युवक को पीटकर उसके मुंह पर कीटनाशक डालकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिलाधिकारी ने पुलिस को हत्या का केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
आपको बता दें कि 14 अप्रैल को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रेमपुर गांव में सैनिटाइज करने गए युवक को पांच लोगों ने मारपीट कर घायल दिया था और उसके मुंह पर कीटनाशक डाल दिया था। जिससे वह बेहोश हो गया था। बेहोशी की हालत में उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले में पुलिस ने उसके भाई की तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन अब रामपुर जिलाधिकारी ने पुलिस को मुकदाम हत्या की धाराओं में तब्दील करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मुतियापुरा गांव निवासी हरीशंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 अप्रैल को उसका भाई कुंवर पाल (21) गांव निवासी हुलासी के साथ प्रेमपुर गांव में हाईकेन कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था।
इसी दौरान गांव निवासी इंद्रपाल के अचानक सामने आ जाने के कारण उसके ऊपर कीटनाशक गिर गया। इससे आक्रोशित इंद्रपाल ने अपने चार साथियों की मदद से उसकी पिटाई कर दी और उसके मुंह पर जबरन कीटनाशक का छिड़काव कर दिया।

इस वजह से कुंवरपाल बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने उसे बिलासपुर स्थित एक चिकित्सक को दिखाया था। हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद स्थित एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया था।
शुक्रवार देर शाम मृतक के परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कुंवरपाल के रिश्तेदारों का कहना है कि उसकी शादी की बातचीत चल रही थी। इसको लेकर उसने घर में निर्माण कार्य भी कराया था।