फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cages installed at eight locations in Kanth await the arrival of leopards.

Moradabad News: कांठ में आठ स्थानों पर लगे पिंजरों को तेंदुओं के आने का इंतजार

Wed, 07 Oct 2026 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 07 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Cages installed at eight locations in Kanth await the arrival of leopards.
कांठ। क्षेत्र में लगातार तेंदुओं की चहल-कदमी के बीच ग्रामीणों और किसानों में खौफ बरकरार है। किसान खेतों में कृषि कार्य करने से कतरा रहे हैं। वहीं क्षेत्र में आठ स्थानों पर लगे पिंजरों को तेंदुओं के आने का इंतजार है।
विज्ञापन




कांठ तहसील क्षेत्र में हर रोज कहीं न कहीं तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। जिस कारण क्षेत्र के बीस से भी अधिक गांवों में तेंदुओं की दहशत व्याप्त है। पिछले दिनों वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर क्षेत्र से 12 तेंदुओं को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा था। लेकिन इसके बाद भी तेंदुओं की गतिविधि दिखाई दे रही है। तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कांठ तहसील क्षेत्र में दरियापुर, दयानाथपुर, भरतपुर, पचोकरा, पाठंगी और अहमदपुर निंगू नंगला, रामसराय भंकरी, सीमला में पिंजरे लगे हुए हैं। मंगलवार की शाम वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुओं की गतिविधियों को देखते हुए गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक किए जाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो उन्हें इस नंबर 9759730666 पर सूचना अवश्य ही दें। साथ ही खेत पर अकेले और निहत्थे न जाएं। महिलाओं और बच्चों को खेतों या जंगल में न भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed