फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cabinet minister's son file MLC application

कैबिनेट मंत्री के बेटे परवेज ने एमएलसी के लिए भरा पर्चा

Fri, 12 Feb 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 12 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए कैबिनेट मंत्री महबूब अली के बेटे परवेज ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकले नामांकन जुलूस में भारी संख्या में सपा नेता और समर्थक मौजूद रहे। परवेज अली ने नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल किए हैं।
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री महबूब अली के बेटे परवेज अली का नामांकन कराने के लिए निर्वाचन क्षेत्र के चारों जनपदों से लोग पहुंचे थे। अंबेडकर पार्क में सपाइयों की भीड़ सुबह से ही जुटनी शुरू हो गई थी। पीलीकोठी तक गाड़ियों की लाइन रही। दोपहर को साढ़े बारह बजे के बाद परवेज अली का नामांकन जुलूस अंबेडकर पार्क से शुरू हुआ। जुलूस में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन



पूरा इलाका जाम हो गया था। सभी विधायक भी इस दौरान मौजूद रहे। परवेज अली ने जिलाधिकारी के न्यायालय में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। तीन सेट दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्र के साथ सभी शपथ पत्र भी लगाए गए थे। संपत्ति का ब्यौरा भी पेश किया गया है। अभी तक इस सीट पर पहला नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। नामांकन को लेकर प्रशासन ने भी कलेक्ट्रेट में चौकस इंतजाम किए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया था। नामांकन को लेकर दोपहर तक कलेक्ट्रेट में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed