{"_id":"5dfdde548ebc3e87e75c1489","slug":"caa-protestors-goes-violent-in-moradabad-amroha-rampur-and-many-areas-of-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में अचानक तनावपूर्ण हुआ माहौल, उपद्रवियों ने फूंकी पुलिस जीप समेत 9 गाड़ियां, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में अचानक तनावपूर्ण हुआ माहौल, उपद्रवियों ने फूंकी पुलिस जीप समेत 9 गाड़ियां, एक की मौत
Sat, 21 Dec 2019 02:26 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 21 Dec 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर जलती बाइक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में चल रहे प्रदर्शन के बीच शनिवार को मुरादाबाद में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया। विरोध की आड़ में देश का माहौल खराब करने वाले तत्व रह-रह कर सक्रिय हो रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में स्कूल, कॉलेज व इंटरनेट बंद हैं। पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
इसी बीच रामपुर में प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद उलेमाओं ने बंद बुलाया। इस दौरान हजारों की संख्या में नागरिकता कानून का विरोध करने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए। इदगाह के पास इकट्ठा होकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और भीड़ बिल्कुल आमने सामने हो गई। प्रदर्शन के दौरान भीड़ इतनी उग्र हो गई कि उन्होंने एक पुलिस जीप के अलावा आठ अन्य वाहनों को भी फूंक दिया। इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान एक शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठियां भांजी। काफी देर तक भीड़ और पुलिस के बीच झड़प चलती रही। भीड़ ने बैरीकेडिंग तोड़ दी, वहीं पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान भीड़ लगातार सरकार और एनआरसी विरोधी नारे लगाती रही।
विज्ञापन
अमरोहा में अफवाह ने भड़काई हिंसा
वहीं अमरोहा में पुलिस क्सटडी में एक व्यक्ति की मौत की अफवाह फैली, जिसके बाद कुछ देर में ही हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। उग्र भीड़ ने जमकर पुलिस प्रशासन का विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक बाईक भी फूंक दी। भीड़ ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया, जिससे शहर का माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। हालांकि सुबह से अमरोहा का माहौल पूरी तरह सामान्य था, बाजारें भी रोज की तरह खुलीं, लेकिन जैसे ही अफवाह के बाद उपद्रव होने लगा, लोगों ने तुरंत दुकानें बंद कर लीं और माहौल बिगड़ गया।