फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   By June 30, you will be able to take advantage of the Prime Minister's Insurance Scheme

प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना का लाभ लेने की 30 जून अंतिम तिथि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
By June 30, you will be able to take advantage of the Prime Minister's Insurance Scheme
मुरादाबाद। कोरोना महामारी के इस दौर में हर किसी के पास जीवन बीमा होना बहुत जरूरी है। व्यक्ति के साथ घटना होने पर उसके परिजनों को इसका लाभ दिया जाता है। अगर आप जीवन बीमा के लिए अधिक प्रीमियम का भुगतान नहीं कर सकते। तो आप नाम मात्र वाली सरकारी बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। केंद्र सरकार ने सस्ते प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना चला रखी है। इस योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि 30 जून है। इस योजना का लाभ 18 साल से 50 साल तक के लोग ले सकते हैं।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक अतुल बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि 30 जून है। इस योजना में ग्राहक के खाते से हर साल 330 रूपये बैंक द्वारा ग्राहक की मर्जी के अनुसार यह धन राशि काट ली जाती है और ग्राहक का जीवन बीमा हो जाता है। घटना होने पर बीमा धारक के परिजनों को 2 लाख रूपये की धन राशि मिलती है।
विज्ञापन

इस योजना का लाभ 18 से 50 साल तक के लोग ले सकते हैं। लेकिन इस योजना को 55 साल तक चलाया जा सकता है। अगर किसी के परिजन की कोरोना महामारी के कारण मौत हो गई है। तो उसके परिवार वाले उसके खाते का स्टेटमेंट निकलवाकर जानकारी ले सकते हैं। इस व्यक्ति के खाते से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 330 रूपये उसके खाते से कटे हैं तो उस व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र और उसके सारे कागज ले संबंधित बैंक में जमा करदे। ताकि उसे उस योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed