{"_id":"b3dc234d21b233a8589e6327936e470e","slug":"bwal-in-agwanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी की रंजिश में अगवानपुर में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी की रंजिश में अगवानपुर में बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Thu, 31 Dec 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी की रंजिश को लेकर बुधवार को अगवानपुर धधक उठा। बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े के बाद प्रधान और पूर्व प्रधान गुटों में टकराव हो गया। दोनों ओर से घंटाभर पथराव हुआ जिसमें दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। बीच बचाव की कोशिश में चौकी इंचार्ज अगवानपुर भी जख्मी हो गए। बवाल की सूचना पर एएसपी सुजाता सिंह और एसपी देहात प्रमोद कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के डेढ़ सौ लोगों पर बलवे का मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व प्रधान हाजी फराईम और मौजूदा प्रधान के बेटे सादाब समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रधान पक्ष के तीन युवकों ने खजूरवाली मस्जिद के पास स्थित पूर्व प्रधान हाजी फराईम के घर के सामने से निकलते वक्त पूर्व प्रधान पर कोई तंज कस दिया। घर के सामने खड़े पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई। तब कुछ लोगों ने बीच बचाव करा दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। बवाल के चलते लोग घरों में दुबक गए और दुकानें बंद हो गईं। भीड़ के हाथों पिट रहे पूर्व प्रधान फराईम को बचाने की कोशिश में चौकी इंचार्ज पवन कुमार जख्मी हो गए। पुलिस ने पुलिस ने प्रधान के बेटे शादाब, सरताज और रिहान को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। जबकि फराईम व दूसरे पक्ष के इब्राहिम, फिरोज और नूरहसन को बलवे में गिरफ्तार किया गया है।