फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bumper sugar production in this year

इस बार कम गन्ने में बनेगी अधिक चीनी

Thu, 24 Dec 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 24 Dec 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
bumper sugar production in this year
इस बार प्रदेश में गन्ने की पैदावार भले ही घट गई लेकिन चीनी का उत्पादन तेजी से बढ़ा है। गन्ने की रिकवरी ने अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। एक क्विंटल गन्ने में दस से 11 किलो तक चीनी बन रही है। कुछ मिल क्षेत्रों में तो रिकवरी बारह तक आ रही है। इससे माना जा रहा है कि इस बार चीनी का उत्पादन मजबूत रहेगा।
विज्ञापन




इस बार सूखे ने गन्ने की फसल को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है। प्रति हेक्टेयर जो पैदावार आती थी उसमें दस से पंद्रह फीसदी की गिरावट आई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 650 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की पैदावार आती थी मगर इस बार मौसम की मार के चलते यह पैदावार घटकर 550 क्विंटल तक रह गई है।
विज्ञापन



कुछ जनपदों में इससे भी कम उत्पादन आ रहा है। लेकिन शुगर लॉबी के लिए अच्छी खबर यह है कि इस बार प्रदेश भर में गन्ने की रिकवरी बढ़ गई है। मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी अलीगढ़ और गोरखपुर क्षेत्र में गन्ने की रिकवरी में तेजी के साथ इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगर पिछले दस वर्षों की बात की जाए तो रिकवरी 8 से नौ फीसदी के बीच रहती थी मगर इस बार रिकवरी बढ़कर 11 तक पहुंच गई है। यानी एक क्विंटल गन्ने में 11 किलो चीनी बन रही है। कुछ मिल क्षेत्रों में तो 12 फीसदी तक रिकवरी आ रही है। इससे साफ है कि इस बार कम पैदावार में भी शुगर लॉबी अधिक चीनी का उत्पादन करेगी।


उपगन्ना आयुक्त राजेश मिश्र का कहना है कि अगैती गन्ने का रकबा भी इस बार बढ़ा है। अगैती प्रजातियों में रिकवरी सामान्य से ज्यादा आती है। पिछले साल मुरादाबाद मंडल की चीनी मिलों ने 254 लाख क्विंटल गन्ना पेरकर 22 लाख बोरे चीनी बनाई थी। जबकि इस बार 254 लाख क्विंटल गन्ना पेरकर 24 लाख बोरे चीनी बनी है।   




-प्रदेश में पिछले साल 116 चीनी मिलों ने 20 दिसंबर तक 1105.40 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके 101.88 लाख क्विंटल चीनी बनाई थी। रिकवरी रही थी 9.22 प्रतिशत।



-इस साल 20 दिसंबर तक 110 चीनी मिलों ने 1192.59 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके 118.29 लाख क्विंटल चीनी बनाई है। रिकवरी आ रही है 9.92 से 10, 11 तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed