{"_id":"646d20a5a8d6979cea0bea74","slug":"bullion-markets-silver-from-two-thousand-notes-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-153838-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो हजार के नोटों से सराफा बाजार की चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो हजार के नोटों से सराफा बाजार की चांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दो हजार रुपये के नोटों को लेकर आए निर्देश के बाद सोने की बिक्री में इजाफा हो रहा है। दुकानदारों के अनुसार दो हजार रुपये के नोटों की संख्या में दस फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने की वजह से सराफा बाजार बंद था। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली थीं और ग्राहक भी सोने के आभूषणों की खरीदारी करने के लिए पहुंचे थे। दुकानदार नितिन रस्तोगी ने बताया कि 50 हजार रुपये से ऊपर की बिक्री पर पेन कार्ड देना होता है। कैश की खरीदारी बढ़ गई है। दो हजार के नोट से खरीदारी कर रहे हैं। सामान्य व्यक्ति के पास नोट नहीं है। जिनके पास रुपये डंप के रूप में थे, अब बाजार में आना शुरू हो गए हैं। चूंकि दो हजार रुपये के नोटों को बंद करने जैसा निर्णय नहीं है, इसलिए अभी भी ग्राहकों से दो हजार रुपये लेने में कोई परेशानी नहीं है।
दुकानदार संदीप सिंघल का कहना है कि लोगों को जब से पता चला है कि दो हजार के नोट प्रचलन से बाहर हो जाएंगे तो आभूषणों की खरीदारी में इजाफा हुआ है। हालांकि दो हजार रुपये के नोटों से खरीदारी करने वाले लोग सीमित ही हैं।