फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bulldozer rule prevails in UP: Iqra Hasan

यूपी में चल रहा है बुलडोजर का राज : इकरा हसन

Sun, 02 Nov 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 02 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer rule prevails in UP: Iqra Hasan
बिलारी नगर में सपा विधायक और कार्यकर्ताओं के सा​​थ कैराना की सपा सांसद इकरा हसन-संवाद
बिलारी (मुरादाबाद)। कैराना लोकसभा क्षेत्र की सपा सांसद इकरा हसन का बिलारी पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सपा सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सपा संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा यूपी में बुलडोजर राज चल रहा है।
विज्ञापन

सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान के आवास पर पत्रकार वार्ता में सपा सांसद बोलीं कि यूपी में बुलडोजर का राज चल रहा है। एक वर्ग विशेष के लोगों में अपने खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज होने का डर बना रहता है। जहां भी किसी एक वर्ग विशेष को दबाया जाएगा वह इलाका और देश तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबको अपना अधिकार पाने का मौका दे और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाकर रखा जाए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीति के बारे में पूछे जाने पर सपा सांसद बोलीं कि सरकार विदेश नीति में विफल रही है। युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी है, नफरत की सियासत से देश और समाज का भला नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले हमारा जो हिंदुस्तान था वह अब काफी बदल गया है और पड़ोसी पड़ोसी से नफरत करने लगा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग जागरूक होंगे और आने वाला कल बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सांसद ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश सपा गठबंधन की सरकार बनेगी। पश्चिमी यूपी में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा का जो प्रदर्शन रहा था अब 2027 में उससे भी अधिक मजबूत रहेगा। महिला सशक्तीकरण के सवाल पर सपा सांसद बोलीं कि विभिन्न क्षेत्रों और संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण मिला है उसे धरातल पर पहुंचने की जरूरत है। महिला जनप्रतिनिधियों को हर स्तर पर स्वयं अपनी बात कहनी चाहिए।

बिलारी आने की बावत पूछने पर इकरा हसन बोलीं बिलारी के सपा विधायक उनके बड़े भाई हैं। दोनों परिवारों के काफी पुराने रिश्ते हैं। पारिवारिक रिश्तों को और मजबूत करने के लिए वह बिलारी आई हैं। सपा सांसद और उनके सपा विधायक भाई नाहिद हसन का स्वागत करने वालों में बिलारी विधायक के अलावा सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान, सपा के विधानसभा और नगर इकाई के पदाधिकारी, किसान संगठनों के पदाधिकारी, कई वर्तमान और पूर्व पालिका सभासद, कई वर्तमान और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed