{"_id":"5f1f3a008ebc3e63c338e5ed","slug":"brother-was-murdered-his-own-brother-city-news-mbd3572700122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय का दरवाजा किसी तरफ खुले, इसी विवाद में की थी भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय का दरवाजा किसी तरफ खुले, इसी विवाद में की थी भाई की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के भटावली गांव में शौचालय का दरवाजा लगाने के विवाद में सगे भाई की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शनिवार को अपने सगे भाई के पेट में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
भटावली गांव में भारत सिंह और उसके बड़े भाई ऋषिपाल के परिवार रहते हैं। दोनों भाइयों के परिवारों में शौचालय का दरवाजा लगाने को लेकर विवाद चला आ रहा था। छोटा भाई भारत कह रहा था कि दरवाजा इस तरह से लगना चाहिए कि वह बाहर की ओर खुले जबकि बड़ा भाई ऋषिपाल जिद कर रहा था कि दरवाजा भीतर को खुलना चाहिए। शनिवार दोपहर भी दोनों भाइयों के बीच इसी विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान ऋषिपाल ने भारत सिंह के पेट में चाकू से हमला कर दिया था। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया था। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया था। घायल भारत को उसके परिजन लेकर कॉसमॉस असपताल पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान भारत सिंह की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने की पुष्टि हुई है। इस मामले में आरोपी ऋषिपाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। सोमवार सुबह हत्यारोपी ऋषिपाल को भटावली गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चाकू से पेट में हमला करने की बात कबूल की है। हालांकि पहले यह शोर मचाया गया था कि दीवार में लगे सरिये से टकरा जाने के कारण भारत की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।