{"_id":"65c3b8a91ea943494d002c2e","slug":"brother-in-law-murdered-by-hitting-him-with-a-brick-in-thakurdwara-moradabad-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम बहनोई: ईंट से वार कर की साले की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले बर्बरता के सबूत, सिहर गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम बहनोई: ईंट से वार कर की साले की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले बर्बरता के सबूत, सिहर गए परिजन
Wed, 07 Feb 2024 10:36 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:36 PM IST
सार
गांव से करीब 500 मीटर दूर शव पड़ा हुआ मिला था। सिर व गले में चोटें के निशान थे। सिर में लगी गंभीर चोट मौत की वजह बनी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के कालाझांडा गांव निवासी राजीव कुमार (27) की उसके ही बहनोई राजेश कुमार ने अपने साथी के साथ मिलकर ईंट, पत्थर और डंडे से वार कर हत्या कर दी। मंगलवार रात करीब 11 बजे राजीव का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, गर्दन, हाथ, पैर और पीठ में चोटों के निशान मिले हैं। जबकि सिर में लगी गंभीर चोट से मौत हुई है।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा के क्षेत्र के गांव कालाझांडा निवासी पदम सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई राजीव कुमार शादी और अन्य कायक्रमों में खाना बनाने का काम करता था। मंगलवार शाम करीब सात बजे राजीव को शिवनगर निवासी बहनोई राजेश कुमार ने कॉल की थी। जिसके बाद वह घर से चला गया था। इसके बाद राजेश कुमार राजीव कुमार को गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में ले गया। इनके साथ एक अन्य युवक भी शामिल था। दोनों ने पहले तो राजीव को शराब पिलाई। इसके बाद उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद राजेश ने अन्य युवक के साथ मिलकर राजीव के सिर में ईंट, पत्थर व डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पदम ने बताया कि रात के समय उसका बहनोई राजेश कुमार घर आया। राजेश बताया कि उसने राजीव को फोन किया था, तो वह घबराहट में बात कर रहा है। उसकी तबीयत खराब लग रही है और वह गांव से कुछ दूरी पर खेत में है। इस पर परिजन ग्रामीणों के साथ खेत पर पहुंचे, तो गांव से करीब 500 मीटर दूर राजीव का शव पड़ा था। जिसके सिर व गले में चोटें के निशान थे। सूचना पर डायल 112 और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट आने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उसके बहनोई राजेश और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन