फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother-in-law killed sister-in-law with a knife stabbed him while preparing for Namaz

मुरादाबाद: देवर ने चाकू से गोदकर की भाभी की हत्या, नमाज की तैयारी करते वक्त कर डाले ताबड़तोड़ वार  

Sat, 18 Sep 2021 08:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 18 Sep 2021 08:54 PM IST
सार

महिला की चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े और हमलावर युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Brother-in-law killed sister-in-law with a knife stabbed him while preparing for Namaz
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के मकबरा मोहल्ले में शनिवार शाम देवर ने चाकू से गोदकर भाभी की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या का कारण स्पष्ट करने में जुटी है।

विज्ञापन

  
पुलिस के मुताबिक, कटघर के मकबरा फेस वन मोहल्ले में शीशा व्यापारी का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम कारोबारी की पत्नी (36) घर में अपने तीन बच्चों के साथ बैठी थी। वह मगरिब की नमाज की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसका देवर चाकू लेकर कमरे में घुस आया और उसने भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर डाले। 
विज्ञापन


महिला की चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े और हमलावर युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कटघर पुलिस मौके पर पहुच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। उसने भाभी की हत्या क्यों की है। ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed