फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   brothel racket busted by moradabad police thief arrested

मुरादाबाद: मांग पर देह व्यापार के लिए होटलों में भेजते थे नाबालिग किशोरी, दिल्ली से लाई जाती थीं लड़कियां, दंपती गिरफ्तार

Wed, 27 Oct 2021 04:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 Oct 2021 04:11 PM IST
सार

मुरादाबाद में पुलिस एक नाबालिग लड़के बयान पर पति-पत्नी समेत तीन लोगों को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दंपती दिल्ली से लड़कियां लाकर मुरादाबाद में सप्लाई किया करते थे। 

विज्ञापन
brothel racket busted by moradabad police thief arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होटल में रात बिताने वाले पैसे वालों की मांग पर देह व्यापार के लिए नाबालिग किशोरियों को भेजने वाले दंपती सहित तीन लोगों को मझोला पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से मोबाइल बरामद हुए हैं जिनमें तमाम नाबालिग किशोरियों के साथ ही उनकी मांग करने वाले ग्राहकों के नंबर होने का दावा पुलिस ने किया है। पूरा खेल पुलिस को रविवार रात सड़क पर बदहवास घूमती मिली एक नाबालिग किशोरी से पूछताछ के बाद खुला। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात सड़क पर एक नाबालिग किशोरी बदहवास स्थिति में घूमती हुई मिली। पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। वहां चाइल्ड लाइन वालों ने उससे उसकी हालत के बारे में पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। किशोरी ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। कोठीवाल नगर निवासी विजय छाबड़ा और उसकी पत्नी मोना उसे काम दिलाने और 12 हजार रुपये मासिक देने की बात कहकर लाए थे। यहां आकर उसे और उस जैसी दूसरी लड़कियों को होटलों में देह व्यापार के लिए भेजा जाता था।
विज्ञापन


किशोरी से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने दंपती को पकड़ने के लिए योजना बनाई। बुधवार को सीओ हाईवे गणेश कुमार गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हड्डी मिल के पास से पति-पत्नी समेत एक ड्राइवर आबिद को एक कार में पकड़ा। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर राशिद ने बताया कि वह ही कार से लड़कियों को होटल में छोड़ने और लेने जाता था। आरोपी पति-पत्नी ने पूछताछ में कुबूल किया है कि वह दिल्ली ने इन किशोरियों को रुपयों का लालच देकर लाते थे। उन्हें 12 हजार रुपये प्रति माह देने की बात तय हुई थी। सभी मंडी समिति के पीछे एकता विहार स्थित एक मकान में रखा जाता था। ग्राहक का फोन आने पर इन किशोरियों को स्टेशन रोड स्थित कुछ होटलों और दूसरी जगहों पर भेजा जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति-पत्नी इस समय बुद्धि विहार में रहने और एक गिफ्ट शॉप चलाते हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि विजय के साथ हमसाज मोना उसकी दूसरी पत्नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑन डिमांड सेक्स रैकेट चलाने वाले पति-पत्नी और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अब तक किन किशोरियों को वह इस धंधे में झोंक चुके हैं उसका पता लगाया जा रहा है। किन स्थानों पर भेजा जाता था, कौन-कौन लोग उनसे जुड़े इसकी जांच की जा रही है। नाबालिग किशोरी को चाइल्ड लाइन की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। - अमित आनंद, पुलिस अधीक्षक नगर, मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed