{"_id":"5d68367c8ebc3e012e1f260a","slug":"broken-coupling-city-news-mbd3202590173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के उमरताली और संडीला के बीच गुरुवार दोपहर कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। गनीमत रही कि मालगाड़ी के डिब्बे पटरी नहीं हुए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में टीम मौके पर पहुंची कपलिंग जोड़कर मालगाड़ी आगे के लिए रवाना कर दी गई।
गुरुवार दोपहर मालगाड़ी बरेली से लखनऊ की ओर जा रही थी। मंडल के उमर ताली और संडीला के बीच गुरुवार दोपहर दो बजकर 55 मिनट पर गुजर रही थी। इसी दौरान तेज झटका लगने से मालगाड़ी का डिब्बा नंबर 11 की कपलिंग टूट गई। जिससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। लाल सिगनल होते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दिया गया। इसके बाद चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कपलिंग जोड़ने के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। इसकी वजह से एक अन्य मालगाड़ी भी बीच में रुकी रही। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।