फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   briefing of four dham project

डीआरएम ने की चार धाम रेल प्रोजेक्ट समीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
briefing of four dham project
मुरादाबाद। डीआरएम अजय नंदन ने रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बुधवार को देहरादून में वार्ता की। वार्ता का मुख्य उद्देश्य ऋषिकेश-कर्णप्रयाग चार धाम रेल प्रोजेक्ट की समीक्षा करना था। यह प्रोजेक्ट रेलमार्ग द्वारा गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ को एकसाथ जोड़ने के लिए है। डीआरएम ने इस प्रोजेक्ट को रेल विकास निगम के अधिकारियों से ग्राफ के द्वारा समझा। साथ ही इसे समय से पूरा करने पर बल दिया। डीआरएम ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से पहाड़ी क्षेत्र के कई अनेक दूरदराज के गांवों को रेल संपर्क उपलब्ध हो सकेगा। इसमें रेलवे ट्रैक का इलेक्ट्रीफिकेशन, रेल लाइनों का दोहरीकरण, स्टेशन पुनर्विकास योजनाएं और नई रेल लाइन परियोजनाओं को तेजी से बनाया जाना शामिल है। 125 किमी रेललाइन वाले इस प्रोजेक्ट में 12 स्टेशन होंगे। रेल लाइन पर 17 सुरंगों और 35 पुलों का निर्माण होगा। यह प्रोजेक्ट 2024 तक पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed