फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   breake on extension hiway

एनएचएआई का काम सुस्त, दो माह में भी पूरा नहीं होगा हाईवे का चौड़ीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
breake on extension hiway
मुरादाबाद। पाकबड़ा से हापुड़ तक सिक्स लेन बनाए जा रहे नेशनल हाईवे (एनएच-9) का काम जून तक पूरा होना था। वास्तविक स्थिति यह है कि इसका निर्माण कार्य दो माह में भी पूरा नहीं हो पाएगा। नेशनल हाईवे पर तकरीबन 30 किलोमीटर हिस्से में सर्विस रोड अभी तक नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

जोया और गजरौला में दो बडे़ पुलों का काम अधूरा है। इसके अलावा पथ प्रकाश, टोल प्लाजा, यात्री शेड, बस और ट्रक ले-बाई का निर्माण नहीं हो सका है। इसके कारण ट्रकों को हाईवे किनारे खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। चालक कहीं भी ट्रक रोककर खड़े हो जाते हैं। साथ ही बाईपास पर भी तमाम अव्यवस्थाएं हैं। टोल प्लाजा का निर्माण न होने के कारण वाहन चालकों को मौके पर एंबुलेंस, क्रेन आदि आपातकालीन सहायता मुहैया कराने में देर लगती है।
विज्ञापन

इंजीनियरों के मुताबिक जोया के पुल का निर्माण होने में तकरीबन 20 दिन का समय लगेगा। इसके बाद गजरौला में निर्माणधीन पुल 15 दिन में पूरा होगा। पथ प्रकाश के नाम पर हाईवे पर सिर्फ अभी खंभे लगाए लगाए हैं। लाइन बिछाकर लाइटें लगाने और उन्हें शुरू करने में 40 दिन से अधिक का समय लगेगा। सर्विस रोड बनाने के लिए कई स्थानों पर एनएचएआई ने काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष लॉकडाउन के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था। इसके चलते यह कार्य तय समयावधि यानी नवंबर 2021 तक पूरा नहीं हो पाया। इसे पूरा करने के लिए एनएचएआई को अप्रैल तक की छूट दी गई। इस अवधि में भी अधिकारियों की सुस्ती के कारण काफी काम अधूरा रह गया। अब जून के अंत तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन वास्तविक स्थिति के अनुसार इस अवधि में यह पूरा काम पूरा होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed