फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   break on promoted inspectors training

कोरोना की दहशत : पदोन्नत दरोगाओं की ट्रेनिंग पर लगा ब्रेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
break on promoted inspectors training
मुरादाबाद। पुलिस ट्रेनिंग कालेज में दो दिन में 117 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। जिसकी वजह से पदोन्नति पाए उप निरीक्षकों की ट्रेनिंग बंद कर दी गई है। अब मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद ही पीटीसी के अधिकारी आगे की ट्रेनिंग का निर्णय ले पाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस ट्रेनिंग कालेज में डेढ़ माह पहले तीन महीने के परीक्षण के लिए पदोन्नति पाए दरोगाओं का बैच आया था। जिसमें यूपी के अलग अलग जनपदों से पुलिस कर्मियों ने आमद कराई थी। कुछ दिन पहले प्रशिक्षु ने खांसी जुकाम और अन्य दिक्कत होने पर कोरोना जांच कराने की मांग अफसरों के सामने रखी थी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीटीसी में कैंप लगाकर पुलिस कर्मियों का सैंपल लिया था। जिसमें 64 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा मंगलवार को पीटीसी में 95 पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए गए। जिसमें 52 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा एक पुलिस कर्मी की रिपोर्ट लखनऊ से आई है। ये पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव है। पीटीसी के डीआईजी शिव शंकर सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग लेने आए सभी पुलिस कर्मियों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। फिलहाल ट्रेनिंग बंद कर दी गई है। मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद आगे ट्रेनिंग का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
फॉलोवर से लेकर एडीजी तक की होगी जांच
मुरादाबाद। पीटीसी में 117 कोरोना केस मिलने के बाद बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। सभी कोरोना पॉजिटिव पुलिस कर्मियों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। अब पीटीसी में फालोवर से लेकर एडीजी तक सभी की कोरोना जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटीसी के एएसपी भी कोरोना पॉजिटिव
मुरादाबाद। पुलिस ट्रेनिंग कालेज के अपर पुलिस अधीक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें भी अन्य पुलिस कर्मियों की तरह कोविड केयर सेंटर में एडमिट कराया गया है।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed