फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   boyfriend murdered his GF to freeness

छुटकारा पाने को प्रेमी ने की थी युवती की हत्या

Fri, 27 Nov 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 27 Nov 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
boyfriend murdered his GF to freeness
अट्ठारह नवंबर को मारकर भगतपुर के जंगल में फेंकी गई युवती की हत्या मुकदमे में नामजद रामपुर के नाजिम ने नहीं बल्कि युवती के प्रेमी ने ही की थी। पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि युवती से उसके प्रेम संबंध थे लेकिन वह उससे शादी करना नहीं चाहता था। जबकि युवती उस पर शादी का दबाव डाल रही थी। युवती के परिजन कहीं ओर उसका निकाह तय कर चुके थे। जिसके  बाद युवती घर से भागकर प्रेमी के पास पहुंच गई थी।
विज्ञापन

भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव टंडोला मझरा के जंगल में 18 नवंबर को एक युवती की लाश पड़ी मिली थी। जिसके पास में ही उसके अंत: वस्त्र भी पड़े मिले थे। युवती की शिनाख्त विसौली उधावाला निवासी एक ग्रामीण की बेटी के रूप में हुई थी। युवती 17 नवंबर की शाम से लापता थी। युवती के पिता ने नाजिम पुत्र साबिर निवासी जानपुर थाना टांडा रामपुर के खिलाफ बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि शादी से इंकार करने पर नाजिम ने युवती को मार डाला। लेकिन जब पुलिस ने मामले की छानबीन ती तो कुछ और कहानी उजागर हुई। पुलिस तहकीकात में नामजद अभियुक्त नाजिम बेकसूर निकला। पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जिसने हत्या की बात कबूल कर ली है। युवती का प्रेमी पड़ोस का ही रहने वाला है उसने पुलिस को बताया है कि वह प्रेमिका से शादी करना नहीं चाहता था। जबकि प्रेमिका उसके पीछे पड़ी थी। छुटकारा पाने के लिए उसने रोमांस के बहाने प्रेमिका कोे बुलाया और फिर गला घोंटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed