फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Body of young man found hanging from a tree in the forest.

Moradabad News: जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Body of young man found hanging from a tree in the forest.
बिलारी। थाना क्षेत्र के नीमरी फतेहपुर गांव के जंगल में बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे एक युवक कृष्ण अवतार (35) का शव पेड़ से लटका मिला है। युवक के पिता विजय सिंह मौर्य का आरोप है कि उसके बेटे ने घरेलू कलह में जान दी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


बिलारी के नीमरी फत्तेपुर गांव निवासी विजय सिंह मौर्य ने पुलिस को बताया, उसका बेटा कृष्ण अवतार सहसपुर गांव में स्योंडारा रोड स्थित बजरी बजरफुट की दुकान पर मजदूरी पर ट्रैक्टर चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह भी वह दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

रोज की तरह वह दोपहर में खाना खाने घर नहीं आया। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे नीमरी फत्तेपुर गांव की महिलाएं अपने खेतों से चारा लेकर घर लौट रही थीं। उन्होंने नीमरी फत्तेपुर निवासी श्याम बाबू यादव के खेत में के पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव देखकर महिलाओं ने शोर मचा दिया। थोड़ी देर में कृष्ण अवतार के परिजन उसे तलाशते हुए मौके पर पहुंच गए और मृतक की पहचान कृष्ण अवतार के रूप में की। गमछे के सहारे कृष्ण अवतार का शव लटका हुआ था। कृष्ण अवतार के परिवार में पिता विजय सिंह, मां मायादेवी, पत्नी सरिता के अलावा दो बेटियां तनु और अंजलि, दो बेटे अजीत और रचित हैं।

विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह घर में किसी बात को लेकर बेटे की अपनी पत्नी से कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर उसका बेटा मानसिक तनाव में था। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों से पूछताछ में घरेलू कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed