फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Blood-soaked body found near PAC Tirahe

पीएसी तिराहे के पास खून से लथपथ शव मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 03:02 AM IST
विज्ञापन
Blood-soaked body found near PAC Tirahe
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में कांठ रोड पर पीएसी तिराहे के पास मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार शाम आई पीएम रिपोर्ट में गंभीर बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के अपराध निरीक्षक गजेंद्र त्यागी ने बताया कि मंगलवार सुबह दस बजे सूचना मिली थी कि कांठ रोड पर पीएसी तिराहे के पास एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। बुजुर्ग के कपड़े खून से सने थे। विधि विज्ञान की टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बुजुर्ग को गंभीर बीमारी थी। अपराध निरीक्षक गजेंद्र त्यागी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दुकानदार से भी पूछताछ की। दुकानदार ने भी बताया कि बुजुर्ग अपने एक अन्य साथी के साथ रात में दुकान के बाहर ही सो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed