फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Blind s land was registered on pretext of Ayushman card In Amroha

दृष्टिहीन की दर्दनाक कहानी: आयुष्मान कार्ड के बहाने जमीन की करा ली रजिस्ट्री और रुपये हड़पे, अपना नहीं है कोई

Thu, 01 Jun 2023 10:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 01 Jun 2023 10:47 PM IST
सार

आरोपी ने आंखों के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने का झांसा दिया और हसनपुर तहसील ले गया। जहां उसने अंगूठा लगाने के लिए कहा। पीड़ित हरपाल को दिखाई नहीं देता है, इसलिए उन्होंने आरोपी पर विश्वास करके अंगूठा लगा दिया।

विज्ञापन
Blind s land was registered on pretext of Ayushman card In Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा में इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का झांसा देकर किसान से जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। बाद में बैंक जाकर उसके खाते से चार लाख रुपये निकलवा कर हड़प लिए। यहीं नहीं जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के उमरपुर उर्फ अंबरपुर में हरपाल सिंह का अपना कोई परिवार नहीं है। इसलिए वह बचपन से ही कमल सिंह के यहां रहते हैं। उनके नाम कुछ जमीन और बैंक खाते में कुछ रुपये भी जमा हैं। पिछले सात सालों से हरपाल सिंह को आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन

आरोप है कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के रायपुर कलां निवासी राजपाल ने आंखों के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने का झांसा दिया और हसनपुर तहसील ले गया। जहां उसने अंगूठा लगाने के लिए कहा। हरपाल सिंह को दिखाई नहीं देता है इसलिए उन्होंने राजपाल पर विश्वास करके अंगूठा लगा दिया।

आरोपी राजपाल ने उनकी 0.741 हेक्टेयर जमीन दान पत्र दिखाकर रजिस्ट्री करा ली। इसके बाद बैंक ले जाकर खाते से चार लाख रुपये निकलवा कर हड़प लिए। बाद में आरोपी जमीन पर कब्जा करने खेत पर पहुंचा। पीड़ित हरपाल सिंह को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। विरोध करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपी राजपाल के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट,धमकी और गाली-गलौज करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed