{"_id":"6287dd82190f9c7f0678e74e","slug":"bld-women-died-in-accident-city-news-mbd42871713","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से मानसिक रूप से कमजोर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से मानसिक रूप से कमजोर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मानसिक रूप में कमजोर बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस केस दर्ज कर लिया है।
हादसे में जान गंवाने वाली महिला 70 वर्षीय मीना पत्नी ओमप्रकाश संभल के मोहल्ला हातिम सराय निवासी थी। बेटे संजय ने पुलिस को बताया कि उसकी मां मीना मानसिक रूप से कमजोर थी। गलशहीद क्षेत्र में गांधी नगर में मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. तरुण अग्रवाल से उनका इलाज चल रहा था। संजय ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह मां को दिखाने अस्पताल आया था। दवा लेने के बाद गलशहीद रोडवेज बस अड्डे पर वह अपनी मां को छोड़कर समोसा लेने के लिए गया था। समोसे लेकर वापस आया तो मां बिना बताए ही कहीं निकल गई थी। उसनी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया था। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात कटघर क्षेत्र में हनुमान मूर्ति तिराहा के पास पुल पर रांग साइड से आते समय महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी, इसमें महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।