फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   blame of taking ruppes for charge sheet on inspector

महिला दरोगा पर चार्जशीट लगाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
blame of taking ruppes for charge sheet  on  inspector
े पीड़ित ने एक महिला दरोगा पर उसके केस की चार्जशीट लगाने के नाम पर छह हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि छह हजार रुपये लेने के बाद महिला जांच अधिकारी ने बताया कि उसका तबादला दूसरे जनपद में हो गया है। काम नहीं करने पर धन वापस करने को कहा तो महिला दरोगा ने केस में फंसा की धमकी भी दी। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के विशनपुर भीमाठेर निवासी निजार खां के अनुसार उसने 27 जून 2020 को ओम प्रकाश निवासी लाजपतनगर थाना कटघर आदि के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी विवेचना थाने में तैनात एक महिला दरोगा को सौंपी गई थी। 10 अक्टूबर 2020 को महिला दरोगा ने उसको थाने में बुलाया था। केस की जांच से सबंधित जो भी दस्तावेज और कागजात थे उन्होंने महिला दरोगा को सौंप दिए थे। आरोप है कि महिला दरोगा ने चार्जशीट लगाने के बदले सुविधा शुल्क की मांग की। उसने महिला दरोगा को चार्जशीट लगाने के लिए छह हजार रुपये दिए। निजार खां ने बताया कि 15 दिन बाद महिला दरोगा का फोन आया, उसने बताया कि उसका तबादला पड़ोस के जनपद में हो गया है, अब उनके केस की जांच उसके पास नहीं है। इसके बाद वह महिला दरोगा से मिलने गए और काम नहीं होने पर छह हजार रुपये लौटाने की मांग की। आरोप है कि रुपये मांगने महिला दरोगा भड़क गई और उन्हें किसी अन्य मामले में फंसाने की धमकी देकर थाने से भगा दिया। निजार खां ने एसएसपी बबलू कुमार को प्रार्थनापत्र देकर धन और न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed