{"_id":"6a3455899e5ce6f3b103c6fb","slug":"bku-real-took-out-a-march-against-the-central-government-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112180-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू असली ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू असली ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस
विज्ञापन
बिलारी। भाकियू असली अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर केंद्र सरकार के खिलाफ बिलारी नगर में हाईवे पर जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। तहसील मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एसडीएम प्रिंस वर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को मांगों का ज्ञापन भेजा।
बृहस्पतिवार सुबह नगर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय परिसर में क्षेत्र के किसान अपनी बाइकें लेकर पहुंचे। कार्यालय में सभा आयोजित कर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद बाइकों से और पैदल भाकियू असली के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस के रूप में गन्ना समिति कार्यालय से आगरा हाईवे स्थित गांधी पार्क, बस स्टेंड, कोतवाली व महाराणा प्रताप चौक आदि से होते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। वहां एसडीएम कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अमेरिका से किए गए व्यापार समझौते का भारी नुकसान भारत के किसानों को होगा। कहा कि अमेरिका से की गई ट्रेड डील किसानों के डेथ वारंट पर हस्ताक्षर करने के समान है। किसानों को खाद लेने में काफी परेशानी हो रही है। जलजीवन मिशन के तहत खोदी गईं गावों की सड़कें ठीक नहीं हो पाई हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
किसानों ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में किसानों की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। इस अवसर पर भाकियू असली के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह, चौधरी हुकुम सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष, रिषभ चौधरी, बिलारी तहसील अध्यक्ष शिव सिंह, होशियार सिंह, जयवीर यादव, खिलेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह,कृपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, मेघराज सिंह, श्रीराम यादव आदि मुख्य रहे।
-- -- -- -- -- --
सुजानपुर-मुबारकपुर मार्ग न बनने पर लोनिवि मुख्य अभियंता का होगा घेराव
बिलारी। दो जिलों के गांवों को जोड़ने वाले सुजानपुर-मुबारकपुर मार्ग के निर्माण नहीं होने से भाकियू असली ने लोनिवि के मुख्य अभियंता का घेराव करने का एलान किया। सुजानपुर मुरादाबाद और मुबारकपुर संभल जिले का गांव है। इन ग्रामों को जोड़ने वाली सड़क रम्पुरा धतरारा में होकर जाती है। सुजानपुर से रम्पुरा धतरारा तक सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इस सड़क पर अक्सर जलभराव रहता है। रम्पुरा धतरारा से मुबारकपुर पर केवल खड़ंजा लगा हुआ है। वह भी कई स्थानों पर टूट गया है। बृहस्पतिवार दोपहर भाकियू असली के धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने एलान किया कि यदि आगामी 28 जून तक सड़क मरम्मत नहीं हुई तो 29 जून को भाकियू असली के कार्यकर्ता मुरादाबाद में लोनिवि के मुख्य अभियंता का घेराव करेंगे।