फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP workers celebrated victory in Delhi elections

Moradabad News: दिल्ली चुनाव में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated victory in Delhi elections
मुरादाबाद। दिल्ली चुनाव और मिल्कीपुर उप चुनाव की जीत पर शनिवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पर इकट्ठे होकर दिल्ली और मिल्कीपुर की जनता के प्रति आभार जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत मोदी की गारंटी और प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन पर दिल्ली वासियों के विश्वास की जीत है। 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत मिलने की खुशी में जिला कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ एवं मिठाई वितरित की गई। आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी, राजेश कुमार चुन्नू, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह, मनोज गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, महामंत्री राजन बिश्नोई, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, हर ज्ञान सिंह, चंद्रपाल सैनी, कमल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, आईटी संयोजक आदित्य शंख्यदार, चौधरी हुकुम सिंह, आचार्य नरेंद्र देव, सत्यपाल सिंह, नवीन चौधरी, दीपक गोयल, चकित चौधरी, मयूर भाटिया, सुमन देवी, वाले चरण वाल्मीकि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



पंजाबी समाज भाजपा की जीत पर झूम उठा
उत्तर प्रदेश पंजाबी समाज की महानगर इकाई ने दिल्ली विधानसभा चुनाव और प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर आदर्श नगर, पंजाबी कॉलोनी और ईदगाह रोड पर मिठाई वितरित किया। पंजाबी समाज के लोगों ने ढोल की थाप पर झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी समाज के लोगों ने इस दौरान खूब आतिशबाजी की। पंजाबी समाज के महानगर अध्यक्ष राजीव गुंबर एडवोकेट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों के चलते पार्टी प्रत्येक राज्य में अपनी सरकारें बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। देश की जनता को उन पर अटूट विश्वास है। कार्यक्रम में नीटा धमीजा, हरीश भसीन, काले पहलवान, कमल गुलाटी, सतीश रहेजा, पार्षद देश रतन कत्याल,प्रभु जोत सिंह बग्गा, संस्कार कटयाल, राकेश बाठला, अजय कक्कड, अशोक रहेजा,सूरजपाल छाबड़ा, पोरस सचदेवा, सुरेंद्र डब्बू, मोनू गाबा, निवेश गुंबर, जितेंद्र कोहली, मयूर भाटिया, विकी अरोड़ा, निखिल सचदेवा, राजू बठला, राजकुमार अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

कायस्थ महासभा ने मिठाइयां वितरित की
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने राष्ट्रीय कार्यालय कुंवर इंक्लेव कांठ रोड पर भाजपा की दिल्ली में प्रचंड जीत की खुशी में एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न बनाया। बताया कि यह जीत भाजपा की नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों की जीत है। दिल्ली की जनता ने आप पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को हराकर दिखा दिया है कि जो सही कार्य करेगा। उसको ही वोट मिलेगा। इस अवसर पर प्रदीप सक्सेना एडवोकेट, दीपक सक्सेना, मेजर सुदेश भटनागर, केबी सक्सेना, निश्चल भटनागर, दिलीप भटनागर, लवलीन सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

व्यापारियों ने जीत की खुशी में 151 किलो लड्डू बांटा
दिल्ली चुनाव और मिल्कीपुर उप चुनाव में भाजपा की जीत पर संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने जश्न मनाया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना था कि दिल्ली चुनाव की मतगणना के बाद शनिवार की शाम अमरोहा गेट बर्तन बाजार में 151 किलो लड्डू का वितरण किया गया। ढोल बजाकर सभी व्यापारियों ने शहर के लोगों के साथ अपनी खुशियां जताई है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी ने बताया यह दिल्ली की जीत अधर्म पर धर्म की जीत है। यह मोदी के विकास की जीत है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में मिल्कीपुर उपचुनाव की जीत कई संकेत दे रही है। अब 2027 के चुनाव में भी भाजपा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भारी बहुमत के साथ प्रदेश में जीत का परचम फहराएगी। कार्यक्रम में सुनील अग्रवाल, आशुतोष गुप्ता, आदेश गुप्ता, सुप्रीत खन्ना, विजय अग्रवाल, सुधीर कंसल, प्रदीप गुप्ता, मोहित अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, राहुल, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed