{"_id":"60ea09098ebc3ef9fe5a16b1","slug":"bjp-wins-six-block-out-of-eight-in-moradabad-city-news-mbd395255773","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन वाले चार ब्लॉकों में से तीन पर भाजपा एक पर भाजपा के पूर्व सांसद समर्थित उम्मीदवार की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन वाले चार ब्लॉकों में से तीन पर भाजपा एक पर भाजपा के पूर्व सांसद समर्थित उम्मीदवार की जीत
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के आठ विकास खंडों में से चार विकास खंडों में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए वोट डाले गए। इनमें से तीन ब्लॉकों छजलैट, भगतपुर टांडा और मूंढापांडे में भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजेता घोषित किए गए हैं। जबकि ठाकुरद्वारा में भाजपा के पूर्व सांसद सर्वेश सिंह समर्थित उम्मीदवार संजना सिंह के सिर प्रमुख का ताज सजा है। ठाकुरद्वारा को छोड़ शेष तीनों ब्लॉकों में सपा ने भी अपना समर्थित उम्मीदवार उतारा था, लेकिन उसे वहां करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
निर्विरोध निर्वाचित चार ब्लाक प्रमुखों में से भी तीन भाजपा समर्थित है। इस तरह जिले की सभी आठ ब्लॉक प्रमुख सीटों में से छह पर भाजपा समर्थित, एक पर भाजपा के पूर्व सांसद सर्वेश सिंह समर्थित तथा एक पर सपा समर्थित उम्मीदवार ने कब्जा जमा लिया है। मूंढ़ापांडे और छजलैट ब्लॉक में मतदान के दौरान छिटपुट झड़प भी हुई, लेकिन मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी को शांत करा दिया।
ठाकुद्वारा विकास खंड क्षेत्र से भाजपा के पूर्व सांसद सर्वेश सिंह समर्थित संजना देवी 80 मत प्राप्त कर प्रमुख निर्वाचित घोषित की गई हैं। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित संतोष देवी को 58 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी। 104 क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदाताओं वाली इस सीट पर दो मत निरस्त घोषित किए गए। भगतपुर टांडा विकास खंड से भाजपा समर्थित संतोष कुमार सिंह 69 मत प्राप्त कर ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित घोषित किए गए। सपा समर्थित चेतन चौहान को यहां मात्र 46 मत ही प्राप्त हो सके। एक मत निरस्त घोषित किया गया। यहां 117 क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदाताओं में से 116 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
मूंढापांडे विकास खंड में त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा समर्थित नवदीप यादव 71 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। सपा का समर्थन न मिलने से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े आयुष यादव 41 मत प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहे। जबकि सपा समर्थित भानू यादव को कुल 11 मत प्राप्त हुए। यहां कुल क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदाताओं की संख्या 127 थी। दो सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया, जबकि एक मत निरस्त व एक मतपत्र सादा निकला।
छजलैट ब्लॉक के प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित राजपाल सिंह 89 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। यहां उनका सीधा मुकाबला सपा समर्थित पवन कुमारी से था। पवन कुमारी को मात्र 20 मत प्राप्त हुए। 117 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाली इस सीट पर सभी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 8 मत निरस्त घोषित किए गए। जिले के आठ विकास खंडों में से चार विकास खंडों मुरादाबाद से भाजपा समर्थित मनीष सिंह, डिलारी से भाजपा समर्थित पवन कुमारी, बिलारी से भाजपा समर्थित रूपा देवी तथा कुंदरकी से सपा समर्थित नगमा एकल नामांकन के कारण निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित घोषित किए गए।