फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp state president elected from west

भाजपाः इस बार पश्चिम से चमका संगठन का सूरज, मंडल का बढ़ा कद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
bjp state president elected from west
मुरादाबाद। यूपी में इस बार भाजपा का सूरज पश्चिम से चमका है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी के बाद प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने वाले भूपेंद्र सिंह पश्चिमी यूपी के दूसरे भाजपाई हैं। वहीं सुनील बंसल की जगह प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनने धर्मपाल भी मुरादाबाद मंडल के हैं। इससे प्रदेश भाजपा में मंडल छा गया है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा में पूर्वांचल का खासा दखल देखने को मिलता रहा है। प्रदेश अध्यक्ष की कमान यहां के लोगों की इर्दगिर्द ही रही है। लेकिन इस महीने प्रदेश संगठन में किए गए दो बदलाव में पश्चिमी यूपी का तर्जी मिली है। इस बार भाजपा ने पश्चिम के चेहरे को आगे किया है। प्रदेश भाजपा की कमान पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद निवासी चौधरी भूपेंद्र सिंह को मिली है। भूपेंद्र सिंह से पहले प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पश्चिमी यूपी से लक्ष्मीकांत वाजपेयी काबिज रहे हैं। वह मेरठ के रहने वाले हैं। वहीं इस महीने प्रदेश महामंत्री (संगठन) के पद पर फेरबदल किया गया है। सुनील बंसल की जगह बिजनौर जिले के धामपुर निवासी धर्मपाल को संगठन महामंत्री बनाया गया। एक साथ दो प्रमुख पद पश्चिमी यूपी के खाते में आने से मुरादाबाद मंडल का प्रदेश भाजपा में दबदबा बढ़ गया है। दूसरी ओर ये दोनों नेता पश्चिमी यूपी की सियासत में अहम माने जाने वाले जाट और सैनी बिरादरी से आते हैं। इन दोनों नेताओं के जरिए भाजपा ने जाट और सैनी मतदाताओं पर भी डोरे डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed