फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP's Dr. Shefali Singh's election fixed unopposed

भाजपा की डॉ शैफाली सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP's Dr. Shefali Singh's election fixed unopposed
मुरादाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैफाली सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया। सपा प्रत्याशी अमरीन जहां अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं। बसपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। इससे भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन घोषित होना तय हो गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने डॉ. शैफाली सिंह को और सपा ने अमरीन जहां को प्रत्याशी घोषित किया था। शनिवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र भरे जाने थे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैफाली सिंह के कार्यकर्ता सुबह से ही आंबेडकर पार्क में एकत्र होने लगे थे। सुबह 11 बजे तक आंबेडकर पार्क से लेकर कलक्ट्रेट तक भाजपा समर्थकों की गाड़ियां और कार्यकर्ता ही नजर आ रहे थे। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैफाली सिंह लाव लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची।
विज्ञापन

नामांकन कक्ष में दोनों मंत्री तो नहीं गए, लेकिन प्रत्याशी के साथ 50-60 भाजपाइयों की भीड़ मौजूद रही। इसमें भाजपा के विधायक, मेयर और प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी ने दो सेट में नामांकन दाखिल किए। उधर, सपा प्रत्याशी अमरीन जहां तीन बजे तक नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं। सपा प्रत्याशी के भाई और बिलारी विधायक मोहम्मद फईम ने नामांकन दाखिल न होने की वजह प्रस्तावक नाजिम को पुलिस द्वारा बंधक बनाना बताया है। उनका कहना है कि भाजपा ने पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने समय सीमा खत्म होने की घोषणा करने के साथ बताया कि सिर्फ डॉ. शैफाली सिंह का नामांकन दाखिल हुआ है। इसके बाद नामांकन पत्र की जांच में भी उनका नामांकन पत्र ठीक पाया गया।
भाजपाइयों ने मनाई खुशी, एक दूसरे को खिलाई मिठाई
मुरादाबाद। भाजपा प्रत्याशी डॉ शैफाली सिंह की निर्विरोध जीत तय होने पर भाजपाइयों ने उनके आवास पर उन्हें फूलमालाएं भेंट कीं और बधाई थी। इस दौरान भाजपाइयों ने खुशी मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इस मौके पर महामंत्री कमल गुलाटी, श्याम बिहारी शर्मा, नत्थूराम कश्यप, दिनेश देशवाल, विपिन गुप्ता, चंद्र प्रजापति, हेमराज सैनी, नवदीप टंडन, धर्मेश सैनी, अजय वर्मा, सुनीता शर्मा, सर्वेश पटेल आदि मौजूद रहे।
29 जून को तीन बजे के बाद भाजपा प्रत्याशी को मिल जाएगा प्रमाण पत्र
जिला पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल होने के साथ ही जांच भी हो गई है। अब 29 को नाम वापसी बाकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नाम वापसी के बाद 29 जून को तीन बजे के बाद भाजपा प्रत्याशी को प्रमाण पत्र मिल जाएगा। अगर चुनाव की स्थिति बनती तो तीन जुलाई को मतदान होता।
जनता और सदस्यों का भरोसा टूटने नहीं दूंगी : डॉ शैफाली सिंह
एकल नामांकन पत्र दाखिल होने और जांच के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. शैफाली सिंह ने कहा कि उन पर जनता और सदस्यों ने भरोसा जताया है। उस भरोसे को वे कभी टूटने नहीं देंगी। वे जिला पंचायत क्षेत्र का विकास करने आई हैं और विकास करेंगी। चुनौतियों का सामना करना वे जानती हैं, इसलिए जो चुनौतियां आएंगी, उनका सामना करेंगी।

आधा किलो के जेवरात पहनती हैं डॉ शैफाली सिंह
भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैफाली सिंह ने अपने नामांकन के साथ दाखिल किए गए शपथ पत्र में बताया कि उनके पास आधा किलो सोने के जेवरात हैं, जिनकी कीमत लगभग बीस लाख रुपये है। उनके और पति के पास अलग-अलग लग्जरी कार हैं। उनके पास बुद्धि विहार में लगभग 59 लाख का मकान है। इसके अलावा कृषि भूमि और इंश्योरेंस बांड्स, पॉलिसियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed