{"_id":"57c3d7054f1c1b094b2cb049","slug":"bjp-politician-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद के भाजपा नेता गोरखपुर से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद के भाजपा नेता गोरखपुर से लापता
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता गुम हुआ
मुरादाबाद देहात विधान सभा सीट पर टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोक रहे भाजपा नेता व आईटीआई कालेज संचालक राजेश शर्मा गोरखपुर से लापता हो गए हैं। वह देवरिया में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही से मिलने जा रहे थे। उनके बेटे अंकित भारद्वाज ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सिविल लाइंस थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
बेटे अंकित का कहना है कि अंतिम बार उसकी पापा से 26 अगस्त साढ़े चार बजे बात हुई थी। तब वह गोरखपुर में पहुंच चुके थे। भाजपा नेता राजेश कुमार शर्मा का परिवार सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की हिमगिरी कालोनी में रहता है। हरथला में उनका आईटीआई कालेज है। राजेश शर्मा के बेटे अंकित भारद्वाज ने बताया कि उनके पिता 25 अगस्त को देवरिया जाने के लिए मुरादाबाद से ट्रेन में सवार हुए थे।
26 अगस्त शाम करीब साढ़े चार बजे उनसे मोबाइल पर बात हुई थी। तब उन्होंने बताय था कि वह गोरखपुर पहुंच गए हैं। इसके बाद उनसे बात नहीं हुई। तब से उनके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ हैं। रविवार दोपहर अंकित परिवार के अन्य लोगों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी बालियान ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।