फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp mp inspected district hospital

जिला अस्पताल पहुंचे भाजपा सांसद, पर्ची काउंटर पर नहीं मिला कर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
bjp mp inspected district hospital
मुरादाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने जिला अस्पताल पहुंचे भाजपा के राज्यसभा सदस्य जफर इस्लाम ने ओपीडी और इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया। वह पर्ची बनवाने कतार में खड़े हो गए। जहां कर्मचारियों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्हें पंजीकरण काउंटर की एक कुर्सी खाली मिली। उन्होंने सीएमएस से अस्पताल की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भाजपा के राज्यसभा सदस्य जफर इस्लाम चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लेने सोमवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। पर्ची बनवाने लाइन में खडे़ होकर पर्चा बनाने वाले कर्मियों से जानकारी ली। इस दौरान काउंटर से एक कर्मचारी गैर हाजिर मिला। उन्होंने कर्मचारियों को सही से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना। स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला अस्पताल में मरीजों की कतार लंबी होने पर उन्होंने सीएमएस को मरीजों को बैठने के लिए भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मरीज धूप में अधिक समय तक खडे़ न रहें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनके गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार, संजय कुमार ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed