फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp leader told

पसमांदा मुसलमानों का भला करने वाले नरेंद्र मोदी पहले पीएम: जावेद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
bjp leader told
मुरादाबाद। भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मालिक ने कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव विकास कार्य व सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे पीएम हैं जो पसमांदा मुसलमानों का दर्द समझ रहे हैं। वह लाकड़ी स्थित एक बरात घर में पसमांदा मुसलमानों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े पसमांदा मुसलमानों को सभी राजनीतिक दलों ने अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है, तबसे पसमांदा समाज का भरोसा मोदी में और गहरा हुआ है। कांग्रेस, सपा और बसपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने पसमांदा मुस्लिमों को गुमराह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार ने बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास का नारा दिया।
इस मौके पर पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश अध्यक्ष सलाउद्दीन सैफी ने भी पसमांदा मुसलमानों के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों व सरकारी योजनाओं से अवगत कराया। सम्मेलन को सगीर प्रधान, गुलबहार चौधरी, इलियास सैफी, रईस मलिक, गुलाम जिलानी, गुलाम रब्बानी, आकिल प्रधान, डॉ. हबीब, रियाजुद्दीन समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed