{"_id":"6287fa30790dd7762d16e5d9","slug":"bjp-leader-surrounded-and-beaten-the-attacker-absconded-after-vandalizing-the-car-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Rage In Moradabad : भाजपा नेता को घेर कर पीटा, गाड़ी में तोड़फोड़ कर हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Rage In Moradabad : भाजपा नेता को घेर कर पीटा, गाड़ी में तोड़फोड़ कर हमलावर फरार
Sat, 21 May 2022 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 21 May 2022 01:59 AM IST
सार
आरोप है कि उन्होंने भाजपा नेता और साथी को कार से खींच लिया और मारपीट की। हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ की कोशिश भी की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। भाजपा नेता ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे भाजपा नेता की कार बाइक सवारों ने ओवरटेक कर रुकवा ली। आरोप है कि उन्होंने भाजपा नेता और साथी को कार से खींच लिया और मारपीट की। हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ की कोशिश भी की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। भाजपा नेता ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस के रामगंगा विहार निवासी दिनेश ठाकुर भाजपा में पश्चिम उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा में क्षेत्रीय महामंत्री हैं। दिनेश ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार ताजपुर माफी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। खाना खाने के बाद वह रात करीब साढ़े बारह बजे कार से घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ उनके साथी विशेष चौहान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
वह जामा मस्जिद पुल से होते हुए कोतवाली के सामने से बाजार गंज की ओर गुजर रहे थे। इसी दौरान पांच- छह बाइकों पर सवार होकर युवक आ गए और उन्होंने ओवरटेक कर कार रुकवा ली। उन्होंने दिनेश ठाकुर से कहा कि वह पीछे दुघर्टना करके भाग रहे हैं। तब भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने कोई दुर्घटना नहीं की है।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान कुछ और लोग वहां आ गए। उन्होंने दिनेश ठाकुर और उनके साथ मौजूद विशेष चौहान को कार से खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। कार में भी तोड़फोड़ की भी कोशिश की। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। इसके बाद भाजपा नेता ने कोतवाली पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।
सूचना मिलने पर देर रात अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी कोतवाली आ गए। सीओ कोतवाली महेश चंद्र गौतम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।