फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp leader nakvi told

भाजपा नेता मुख्तार अब्वास नकवी बोले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
bjp leader nakvi told
रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष में 24 उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची अभी से बन गई है, जबकि प्रधानमंत्री पद की तो वैकेंसी ही नहीं है। विपक्ष ने अभी से प्रधानमंत्री पद के लिए विलाप शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नकवी ने शनिवार को महात्मा गांधी स्टेडियम में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। विपक्ष पर निशाना साधते हुए नकवी ने कहा कि मोदी फोबिया के राजनीतिक रोग से पीड़ित प्राणियों का जनता, काला-गोरा मंतर छू मंतर कर देगी। ऐसे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम के परिणाम और तपस्या की ताकत को पिटे पॉलिटिकल प्राणियों के जरिये न कमजोर कर सकते हैं और न ही परास्त।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तमाम मनगढंत आरोपों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समावेशी विकास, सर्वस्पर्शी सशक्तीकरण के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के लिए देश की सुरक्षा और सम्मान राष्ट्रनीति है और हर जरूरतमंद का कल्याण राष्ट्रधर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed