फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp leader mukhtar abass nakvi told

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोते

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
bjp leader mukhtar abass nakvi told
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि कम्युनल गीत पर सेक्युलर संगीत का ट्रेलर चुनावी बूथ पर पिट चुका है। उन्होंने सपा और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन को लेकर भी निशाना साधा। कहा कि 2017 में भी दो हंसों की जोड़ी उतरी थी, लेकिन जनता ने विकास को चुना। अब फिर दो हंसों की जोड़ी उतरी है, जो पहले चरण के चुनाव से ही बिखरने लगी है। वह ज्वालानगर स्थित भाजपा के चुुनाव कार्यालय पर मीडिया से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कम्युनल टिफिन में सेक्युलर टमाटर का सियासी टशन टांय-टांय फिस्स हो चुका है। भाजपा के लिए सेक्युलरिज्म संवैधानिक प्रतिबद्धता है जबकि छद्म सेक्युलर सियासी सिंडिकेट के लिए सियासी सुविधा का साधन है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में अल्पसंख्यक वोटों के सियासी सौदागरों ने अल्पसंख्यकों के शोषण की शतरंजी चालें चली हैं। कभी भय की चाल, कभी भ्रम की ढ़ाल, कभी धर्म का जाल, तो कभी अफवाहों और आशंकाओं के बवाल से वोटों का अपहरण करते रहे। ऐसे में समाज को ऐसे सियासी सौदागरों से होशियार रहना होगा, जो सेक्युलरिज्म का चोला, वोटों के अपहरण के खेला के पेशेवर खिलाड़ी हैं। भाजपा के लिए सबका साथ, सबका विकास वोटों की राजनीति नहीं, विकास की राष्ट्रनीति है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुष्टीकरण, परिवारवाद, धर्म, जाति, क्षेत्रवाद के राजनीतिक स्पीड ब्रेकर को ध्वस्त कर समावेशी सशक्तीकरण का हाईवे तैयार किया है। भाजपा के लिए सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास समावेशी संकल्प और संवैधानिक प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन

उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि पहले अपराधियों की हिफाजत करने वाली सरकार थी, लेकिन अब अपराधियों को जेल भेजने वाली सरकार है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पिछली बार से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनने का भी भरोसा जताया। अखिलेश और जयंत चौधरी पर मजाकिया अंदाज में कहा कि पहले भी एक बार अखिलेश यादव और राहुल गांधी के रूप में दो हंसों की जोड़ी आ चुकी है लेकिन बिछड़ गई अब लोग कह रहे हैं कि दो हंसों की जोड़ी बिखर गई रे.. ऐसा ही इस चुनाव की अखिलेश-जयंत चौधरी की दो हंसों की जोड़ी का हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर हिजाब विवाद को लेकर पूछे गए एक सवाल के जबाव में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सभी लोग संवैधानिक अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन सभी को अपने कर्तव्यों की चिंता होनी चाहिए। हर कोई अपने धार्मिक कार्यों के लिए स्वतंत्र है। लेकिन, उसे सोचना चाहिए कि दूसरे के अधिकार भी हैं, जिनका सम्मान हो।कहा कि कुछ लोग देश को शरीयत के अनुसार चलाना चाहते हैं, ये नहीं होगा। देश संविधान के अनुसार चलेगा। कहा कि हिजाब का हुड़दंग करने वाले मुस्लिम बेटियों की शिक्षा और तरक्की पर तालिबानी ताला डालना चाहते हैं, ये नहीं होगा। ये लोग संविधान में अपने अधिकार थोपने की ठिठोली कर रहे हैं। कहा कि पार्टी तक का ड्रेस कोड होता है, हर स्कूल का ड्रेस कोड होता है, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed