{"_id":"5f24816b8ebc3e63c338e843","slug":"bio-medical-waste-not-dispose-properly-city-news-mbd357728873","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य कूड़े में फेंका जा रहा होम आइसोलेट मरीजों के घर का बायोमेडिकल वेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य कूड़े में फेंका जा रहा होम आइसोलेट मरीजों के घर का बायोमेडिकल वेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बिना लक्षण वाले मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन की मंजूरी तो दे दी, लेकिन उनको बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण का तरीका नहीं बताया। नतीजा ये है कि ये मरीज अपना कूड़ा सामान्य रूप से ही या तो सार्वजनिक कूड़ेदान में डाल रहे हैं या फिर गली में कूड़ा लेने आने वाले को दे रहे हैं। ये लापरवाही सफाई कर्मियों और मरीजों के पड़ोसियों के लिए खतरनाक हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग इससे अनजान है। उसका दावा है कि मरीजों को कूड़ा निस्तारण का तरीका बताया गया है। जबकि मरीज से इससे इनकार कर रहे हैं।
मुरादाबाद जिले में 119 बिना लक्षणों वाले संक्रमित मरीज होम आइसोलेट हैं। होम आइसोलेशन के प्रोटोकाल में बायोमेडिकल वेस्ट को नियमानुसार विसंक्रमित करने की बाध्यता है। मरीज की ओर से खरीदी जाने वाली किट में इसलिए हाइपोक्लोराइड शामिल किया है। चिकित्सा टीम की ओर से होम आइसोलेशन की अनुमति के प्रारूप फार्म भरवाने के दौरान मरीजों को बायोमेडिकल वेस्ट को हाइपोक्लोराइड से विसंक्रमित कर बैग में डालकर निस्तारित करने की जानकारी देना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मरीजों को इसकी जानकारी दी जा रही है, लेकिन मरीजों ने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। मरीज का बायोमेडिकल वेस्ट और घर का कूड़ा एक साथ मिलाकर बाहर कूड़ेवाले को दे रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। बारिश होने पर खतरा कई गुना बढ़ सकता है। मरीजों के घर से बाहर कूड़ा फेंकने से स्वास्थ्य विभाग बेखबर है।
ऐसे निस्तारित होगा बायोमेडिकल वेस्ट
होम आइसोलेट मरीजों को कोविड 19 प्रोटोकाल के हिसाब से खुद ही बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण करना होगा। इसके लिए बाजार से बैग और हाइपोक्लोराइड खरीदना अनिवार्य है। बायोमेडिकल वेस्ट को बैग में डालकर इसमें हाइपोक्लोराइड डालना होगा। इसके बाद बैग को कम से कम दो दिन तक धूप में रखना होगा। सूरज की किरणों से वायरस पूरी तरह खत्म हो जाएगा। कूड़ा विसंक्रमित होने के बाद भी उसे खुले में नहीं फेंकना होगा।
विज्ञापन
- होम आइसोलेट के दौरान घर का कूड़ा कहां फेंकना और कैसे निस्तारित करना है डाक्टरों ने नहीं बताया। घर के नजदीक ही कूड़ाघर बना है। 27 जुलाई को पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई। होम आइसोलेशन से पहले कूड़ा खुद ही फेंकने कूड़ाघर तक जाते थे। लेकिन अब ठेली वाले को पैसे देते हैं। ठेली वाला रोज गली में कूड़ा लेने आता है और थैले में भरकर उसे देते हैं।
- 37 वर्षीय संक्रमित महिला, नवाबपुरा।
- घर में भाई और मैं होम आइसोलेट हैं। 26 जुलाई को दोनों की पॉजिटिव रिपार्ट आई। कोई लक्षण नहीं हैं। पांच अगस्त तक होम आइसोलेट रहने को बोला है। सुबह-शाम डाक्टर फोन करते हैं, लेकिन कूूड़ा कहां फेंकना है किसी ने नहीं बताया। घर के पास ही डस्टबिन है। मां घर का कूड़ा रोज उसी में फेंकती हैं।
- 21 वर्षीय संक्रमित युवती, डबल फाटक।
- परिवार में पांच लोग पॉजिटिव आए। मां और पिता विवेकानंद में भर्ती होने के बाद ठीक होकर घर आ गए हैं। अब हम तीन भाई पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेट हैं। गली में रोजाना कूड़ा लेने वाला आता है। उसी में कूड़ा डालते हैं।
- 16 वर्षीय संक्रमित, असालतपुरा।
- परिवार में चार लोग संक्रमित हैं। 25 जुलाई को पाजिटिव आए हैं। होम आइसोलेट रहने के दौरान घर का कूड़ा एक थैली में डालते हैं। उसमें सैनिटाइजर छिड़कर डस्टबिन में डाल देते हैं। कूड़े वाला आता है तो उसे दे देते हैं।
- 47 वर्षीय संक्रमित, लाइनपार, आदर्श नगर।
- होम आइसोलेट आवेदन फार्म भरवाने के दौरान संक्रमितों को प्रोटोकाल मानकों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। इसमें बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी शामिल है। प्रोटोकाल में हाइपोक्लोराइड खरीदना इसीलिए अनिवार्य किया गया है। बिना विसंक्रमित किए कूड़ा बाहर फेंकना गलत है। निगरानी टीमों के माध्यम से सभी मरीजों को बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण करने की फिर से हिदायत दी जाएगी।
- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ।