फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bilkis Bano case against protesting SP leaders allegations of indecent remarks on PM Modi

Bilkis Bano case: प्रदर्शन करने वाले सपा नेताओं पर केस, पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी और भड़काऊ नारेबाजी का आरोप

Mon, 22 Aug 2022 05:27 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 05:27 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मुगलपुरा थाने में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में शाने अली शानू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
Bilkis Bano case against protesting SP leaders allegations of indecent remarks on PM Modi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के चर्चित बिलकिस बानो प्रकरण को लेकर प्रदर्शन करने वाले सपा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू, पूर्व जिला अध्यक्ष अथर अंसारी समेत तीन नामजद और 30-40 अज्ञात को आरोपी बनाया है। आरोप है कि बिना अनुमति के माशल जुलूस निकाला गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की गई। सोमवार दोपहर पुलिस ने शाने अली शानू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुगलपरा क्षेत्र के जीआईसी चौराहे से मशाल जुलूस निकाला था। जुलूस मंडी चौक, बर्तन बाजार, चौमुखापुल होते हुए नगर निगम कार्यालय तक पहुंचा था। सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया था। मुगलपुरा थाने में तैनात एसआई नितेश सहरावत ने इस मामले में शाने अली शानू, तालिब अंसारी, पूर्व जिला अध्यक्ष अथर अंसारी और 30-40 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 

आरोप है कि जनपद में धारा 144 लागू होने के बावजूद बिना अनुमति के मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी भी की गई थी। बिलकिस बानो प्रकरण के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए नारेबाजी की गई और आने जाने वाले लोगों को भी भड़का कर माहौल खराब कराने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed