फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bikers gang again snatched chain from woman in Budhi Vihar

बाइकर्स गैंग ने बुद्घि विहार में फिर छीनी महिला से चेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
Bikers gang again snatched chain from woman in Budhi Vihar
पीड़ित से चेन लूट की जानकारी लेते एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया। अमर उजाला
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के बुद्घि विहार में शुक्रवार दोपहर फिर बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने एक महिला से चेन छीन ली। घटना के समय महिला अपनी बेटी, बहू और पोते के साथ दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई हैं।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के बुद्घि विहार सेक्टर चार निवासी छत्रपाल सिंह विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उनकी पत्नी भूरी देवी, अपने पोते ,बेटी नीलम और बहू डोली के साथ भाटिया चौराहे पर दुकान से सामान खरीदने गई थीं। सामान खरीदने के बाद सभी दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार पीछे से एक बाइक आई। भूरी के पास आकर बाइक धीमी हो गई। महिला और उनकी बहू व बेटी कुछ समझ पाती। इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन तोड़ ली और एलआईसी दफ्तर की ओर बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। महिला और उसकी बेटी बहू ने शोर मचाया और बाइक का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश बाइक दौड़ाकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिससे पुलिस को बदमाशों की तस्वीरें मिल गई है। जिसके जरियेे बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी पहुंचे घटनास्थल
मुरादाबाद। शहर की पॉश कालोनी में चेन छीनने की घटनाएं से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एएसपी सागर जैन मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित महिला से मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मझोला थाने की पुलिस टीम और एसओजी को खुलासे के लिए लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिलाओं से हुई लूट के खुलासे पर उठे चुुके हैं सवाल
मुरादाबाद। मझोला के बुद्घि विहार निवासी राजेश कुमार शर्मा ने की पत्नी रचना शर्मा और पत्नी की सहेली मधुवाला चौदह सितंबर की सुबह करीब छह बजे घूमने गई थीं। इसी दौरान बदमाशों ने महिलाओं से तमंचे के बल पर जेवर लूट लिए थे। पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई सामान बरामद नहीं किया और नहीं बदमाशों की शिनाख्त पीड़ित महिलाओं से कराई है। इस मामले में राजेश शर्मा ने पुलिस अफसरों से शिकायत की तो दरोगा ने कहा था कि वह कितने भी चक्कर लगाने लगे। उन्हें अब कोई सामान नहीं मिलेगा। राजेश का दावा है कि दरोगा ने उन्हें 56 सौ रुपये देने की भी कोशिश की। ताकी वह इस मामले तो भूल जाएं।

दो दिन पहले रामगंगा विहार में छीनी थी महिला चेन
शहर की पॉश कालोनी रामगंगा विहार में दो दिन पहले ही महिला रेल कर्मी से बदमाश चेन छीनकर ले गए थे। पुलिस अभी तक इस घटना का भी खुलासा नहीं कर पाई है। घटना के समय पीड़ित महिला ड्यूटी से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed